
सपा के राष्ट्रीय सचिव ( अल्पसंख्यक सभा) आरिफ़ खान का भिवंडी में भव्य स्वागत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Mar 03, 2024
- 292 views
भिवंडी।। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव ( अल्पसंख्यक सभा ) आरिफ खान का भिवंडी आगमन पर सपा पदाधिकारियों द्वारा साहिल होटल, धोबी तालाब स्टेडियम के पास फूल मालाऐ पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। सपा पदाधिकारियों ने गगनभेदी नारे लगाते हुए कहा कि आरिफ भाई आप आगे बढ़े, हम आप के साथ है। गर्मजोशी से हुए स्वागत से अभिभूत सपा के राष्ट्रीय सचिव आरिफ खान ने कहा कि जिस तरह पार्टी अध्यक्ष अखिलेश सिंह यादव और अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मोहम्मद इकबाल खाॅ कादरी ने विश्वास जताया है। उस पर खरा उतरने की कोशिश करूगा। इस समय समाजवादी पार्टी की लहर चल रही है। जन विरोधी नीतियों के कारण होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। इस अवसर पर मुंब्रा स्पोर्ट क्लब के महफूज शेख उर्फ मामा, डाॅ.फारूक अंसारी, सदरूल शेख आज़मी, मंसूर शेख आज़मी, अली शेर आज़मी, मोहसिन आज़मी, दानिश खान, हाजी अलाउद्दीन सरदार, अबू सालिम खान, मोहम्मद फैसल, मोहम्मद नदीम बबलू, फैजान खान, अशरफ शेख, अब्दुल्ला शेख, जमाल शेख, रमजान खान, सिराज शेख, मेहराब शेख, तारिक खान, आशहद खान, कलीम मिर्ज़ा, वशीम अहमद, लाईक अहमद, विलाल अहमद, तौकीर शेख, नदीम शेख और समाजवादी पाटी॔ भिवंडी शहर मजदूर सभा के पूव॔ उपाध्यक्ष मो.असलम फैजाबादी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
रिपोर्टर