भिवंडी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा मतदार जागरूकता अभियान

भिवंडी ।। भारत सरकार युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय,नेहरू युवा केंद्र ठाणे, आधार सामाजिक संस्था व केम स्टार साइन्स क्लब बी.एन.एन.कॉलेज तथा भिवंडी मनपा के सयुंक्त विद्यमान से भिवंडी के बी.एन.एन.महाविद्यालय के सभागृह में मतदार जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया ! 

बतादें कि  संस्था द्वारा सभी क्षेत्रों में कई सामाजिक कार्य सहित युवा वर्ग को प्रोत्साहन देने हेतु अथक संभव प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में युवाओं को अपने मत के अधिकार के बारे में जानकारी,वरिष्ठ नागरिको को सरकार की सुविधाएं,मतदान केंद्र व वोटिंग प्रक्रिया,नए युवाओं को अपने मत के प्रति जागरूक करने जैसे कई मुद्दों पर भिवंडी मनपा कॆ निवडणुक विभाग प्रमुख नितिन पाटिल ने जानकारी दी। इस कार्यक्रम में लगभग 100 युवा विद्यार्थियों ने सहभागी हुए थे। इस अवसर पर बी.एन.एन.महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक वाघ,भिवंडी मनपा (निवडणुक) विभाग प्रमुख नितिन पाटिल,केम स्टार साइन्स क्लब समन्वयक डॉ. पुंडलिक वारे,आधार सामाजिक संस्था अध्यक्ष अरविंद जैसवार,ह्यूमिनिटी वेलफेयर असोसिएशन के अध्यक्ष धम्मपाल ढगे,सोनू जैसवार सहित कई मान्यवर उपस्थित थे। मतदार जागरूक मार्गदर्शन के बाद सभी लोगो ने जागरूक मतदार की शपथ भी ली है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट