दम मारो दम, मिट जाएगा गम हुक्का पार्लर पर छापेमारी

युवा हो रहे है नशे की लत के शिकार, 20 गिरफ्तार

भिवंडी।। शहर के फुलेनगर -1 के एक बंद पॉवर लूम कारखाने में कई वर्षों से हुक्का पार्लर चलाया जा रहा था। नागरिकों की कई शिकायतों के बाद शहर पुलिस ने आखिरकार इस हुक्का पार्लर पर छापेमारी कर हुक्का पार्लर चला रहे पांच व्यक्तियों सहित हुक्का पीने आऐ ग्राहक कुल 20 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ साथ पुलिस ने इस छापेमारी में 18,700 रूपये का मुद्देमाल बरामद किया है। शहर पुलिस ने इस मामले पुलिस हवलदार पांडुरंग चंदर भांगरे की शिकायत पर गिरफ्तार सभी 20 लोगों के खिलाफ सिगरेट और तंबाकू सुधारित अधिनियम 2018 के कलम 4( क),21(क) के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के मुताबिक भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन सीमा अंर्तगत फुलेनगर -1 के बंद पॉवर लूम के एक कारखाने में इसी परिसर के रहने वाले हुक्का मालिक अरविन्द वंजारी,मैनेजर महेश परशुराम पष्टे और पार्लर में काम करने वाले आशिफ अहमद अंसारी, याकूब सुल्तान अंसारी राजेन्द्र कुमार शत्रुधन कुमार पटेल ने अपने आर्थिक फायदे के ख़ातिर हुक्का पार्लर का अवैध व्यवसाय कर रहे थे। जिसकी शिकायत मिलने पर शहर पुलिस ने उक्त हुक्का पार्लर पर छापामार कर हुक्का पी रहे आसिफ निहाल अंसारी, अखील शरीफ खान,मोहम्मद मुफीद अहमद खान,भास्कर अंबा दास बोलू, दीपक सुरेश सहानी, इसारल इब्राहिम शेख तौफिक मोहम्मद शेख,मोहिन हुसैन पटेल,लवेश हरिदास बोडा,पंकज उपेन्द्र सिंह,दिलीप थानाराम पुरोहित, दीप धीरजलाल करनिया, रवि राम आश्रय गौड़, श्री निवास वेंकटया देननोल्ला और मोहम्मद तालिफ शकील अंसारी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि बिना परवाना हुक्का पार्लर चलाया जा रहा था। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जिसकी आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक पाटिल कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट