AES/JE बीमारी से बचाव को लेकर डीएम ने की बैठक

शिवहर जिला से आकाश साहू की रिपोर्ट

शिवहर ।। जिला संवाद कक्ष मे जिला पदाधिकारी पंकज कुमार की अध्यक्षता मे मस्तिष्क ज्वार जिसे AES या JE   के नाम से भी जाना जाता है। बैठक मे जिला वाहक जनित रोग पदाधिकारी डॉक्टर सुरेश राम के द्वारा इस बीमारी के विषय मे विस्तार से PPT के माध्यम से जानकारी डी गयी।

 साथ ही इस बीमारी से बचने के लिए बरती जाने वाली सावधानियों एवं उपाय के बारे मे भी बताया गया। डॉक्टर सुरेश राम ने बताया की यह बीमारी प्राय: मार्च एवं अप्रैल के महीने मे ज्यादा समस्या उत्पन्न करता है। इस बीमारी मे छोटे बच्चो को बुखार के साथ चमकी भी आता है। 

उन्होंने बताया की इससे बचने के लिए बच्चो को खाली पेट सोने नहीं देना चाहिए। साथ ही बताया की जब कोई इस रोग से बीमार बच्चा अस्पताल मे किसी गाडी से आता है तो उसी समय उसे गाडी भाड़ा के रूप मे 400 रुपये भुगतान किया जाता है।साथ ही उसे Paracetamol एवं ORS का घोल दिया जाता है।

 AES के लिए सभी प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मे दो -दो बेड आरक्षित रखे गए है जिनमे AC लगाया गया है। इसी दौरान जिले के सिविल सर्जन ने बताया की सभी पंचायत मे AES/JE से पीड़ित बच्चो को अस्पताल लाने के लिए एक-एक टेम्पू व्यवस्थित किया गया है।

बैठक मे जिला पदाधिकारी ने AES/JE से बचाव के उपायों का प्रचार प्रसार जोर शोर से करने का निदेश दिया। उन्होंने बैठक मे मौजूद सिविल सर्जन एवं जिला वाहक जनित रोग पदाधिकारी को यह निदेश भी दिया की की इसका पैमफ्लेट बनाकर सभी स्कूल मे वितरित किया जाए। साथ ही नुक्कड़ नाटक, दिवार लेखन के माध्यम से जागरूकता फैलायी जाए। स्कूलों मे प्रार्थना के समय अध्यापकों द्वारा AES ke बारे मे बताकर बच्चों को जागृत किया जाए।

इस बैठक मे जिला पदाधिकारी के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, सहायक निदेशक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण-सह-विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, PHED के सहायक अभियंता, सभी प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रो के प्रभारी पदाधिकारी एवं अन्य स्वास्थ् कर्मियों ने भाग लिया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट