
भिवंडी तालुका ग्रामीण शिवसेना कार्यकर्ताओं की बैठक
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 08, 2024
- 300 views
भिवंडी।। कल्याण में श्रीकांत शिंदे की उम्मीदवारी पर भाजपा सहयोगात्मक भूमिका नहीं निभा रही है। जिसका असर भिवंडी लोकसभा पर भी दिखना शुरू हो गया है। चुनाव को देखते हुए भिवंडी तालुका ग्रामीण शिवसेना कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक रविवार को काशेली में शिवसेना ठाणे जिला ग्रामीण प्रमुख देवानंद ठाले के नेतृत्व में आयोजित की गई थी। इस बैठक में विधान परिषद के उपसभापति, शिवसेना नेता डॉ.नीलम गोरे व शिवसेना सचिव किरण पावस्कर तथा ज्योति वाघमारे ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस बैठक का मार्गदर्शन करते हुए किरण पावस्कर ने उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि बाला साहेब ठाकरे ने समान नागरिकता कानून पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके सपनों का साकार किया और कायदा को लागू किया है। वही पर कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के अपने घोषणापत्र में समान नागरिकता कानून का विरोध जताया है। महाविकास आघाडी में शामिल उद्धव ठाकरे खुद बालासाहेब ठाकरे का अपमान कर रहे है।शिवसेना - बीजेपी 1995 से संयुक्त चुनाव लड़ रहे है लेकिन कुछ काम नहीं होने से कुछ पदाधिकारी आहत है, नीलम गोरे ने शिवसेना कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने आपसी मतभेदों को दूर कर एक साथ काम करने के लिए तैयार रहेगे। ऐसा विश्वास नीलम गोरे ने जताया है।
जिला प्रमुख देवानंद थले ने पिछले दो चुनावों में महायुति के प्रत्याशी कपिल पाटिल का प्रचार कशेली से शुरू की और दोनों चुनावों में कपिल पाटिल ने विजय भी हासिल की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेश का पालन तथा महायुति का धर्म पालन करते हुए उम्मीदवार कौन है? इसे ना देखते हुए सभी सिवसैनिकों को काम पर लगना चाहिए। भाजपा शिवसेना महायुति के प्रत्याशी कपिल पाटिल इस बार हैट्रिक मारने वाले है। इस प्रकार का उन्होंने विश्वास जताया है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में शिवसेना विधायक शांताराम मोरे,पालघर संपर्क प्रमुख पांडुरंग पाटिल, परभणी संपर्क प्रमुख राजन साप्ते, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश पाटिल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीधर पाटिल, तालुका प्रमुख इंद्रपाल तरे, अरुण पाटिल, कशेली ग्राम पंचायत की सरपंच वैशाली थले, पूर्व सरपंच पलजू बाई थले आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर