करारी गांव के पास से अज्ञात शव बरामद प्रशासन जुटी जांच में

संवाददाता श्याम सुंदर पांडेय की रिपोर्ट 

दुर्गावती(कैमूर)-थाना क्षेत्र के करारी गांव के पश्चिम बेलहरी सिवान में नदी के किनारे से एक ताड के पेड़ के नीचे से एक अज्ञात व्यक्ति का शव के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त खबर के मुताबिक पुलिस को किसी के द्वारा पता चला कि नदी के किनारे अज्ञात मृतक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर जा पहुंची तो देखा कि एक हाथ में रस्सी पैर में ताड पर चढ़ना के लिए गमछा का बनाया हुआ फंदा लगा हुआ था। जहां से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने आई और पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए तैयारी में जुट गई। यह घटना कब की है और कब से मृतक वहां पड़ा है यह किसी को जानकारी नहीं थी चुकी शव को उठाते समय उसके अंगों के चमड़े छूट जाते थे। प्रथम दृष्टाय में ऐसा जान पड़ता है कि ताड़ी के पेड़ पर चढ़ने के क्रम में व्यक्ति वहां गिर पड़ा होगा और कई दिनों से धूप में रहने के कारण  शव को उठाते समय शरीर के चमड़े छूट रहे हैं। हालांकि शव कितने दिनों का है और कैसे मरा है इसकी पूर्ण पुष्टि तो पोस्टमार्टम के बाद ही होगी। घटनास्थल से पुलिस ने निजी साधन के द्वारा शव को थाने लाइ समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट