
एकनाथ शिंदे बालासाहेब की असली वारिस --- माधवी लता
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 17, 2024
- 310 views
भिवंडी।। भिवंडी लोकसभा सीट के महायुति भाजपा उम्मीदवार व केन्द्रीय पंचायती राज्य राज मंत्री कपिल पाटिल की प्रचार के लिए आई माधवी लता ने विरोधी खेमे पर जमकर टिप्पणी करते हुए कहा कि हिंदुओं के हत्यारे के साथ जाकर बैठने वालों को कभी हिंदू माफ नहीं करेगा। महान गुरुओ के उत्तराधिकारी अक्सर उनके बेटे नहीं बल्कि उनके शिष्य होते है। एकनाथ शिंदे बालासाहेब ठाकरे के सच्चे उत्तराधिकारी है।वह पद्ममानगर में आयोजित एक सार्वजनिक सभा में बोल रही थी। भिवंडी लोकसभा क्षेत्र में महायुति के उम्मीदवार कपिल पाटिल के प्रचार के लिए गुरुवार को पद्ममानगर परिसर में तेलंगाना के तेलुगु भाषी भाजपा की फायरब्रांड महिला माधवी लता की एक सार्वजनिक सभा आयोजित की गई थी।
बैठक शुरू होने से पहले बारिश रुकने का जिक्र करते हुए उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत तेलुगू भाषी महिलाओं के लिए तेलुगू गीत गाकर की और कहा कि यह महाराष्ट्र का प्यार है। माधवी लता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 140 करोड़ लोगों के लिए काम कर रहे है। संपूर्ण देश उनका परिवार है। इस अवसर पर प्रदेश सचिव माधवी नाईक, विधायक महेश चौगुले, भाजपा शहर अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल,पूर्व शहर अध्यक्ष संतोष एम.शेट्टी,महिला शहर अध्यक्षता सुनिता यशवंत टावरे सहित भारी संख्या पदाधिकारी व समर्थक उपस्थित थे।
रिपोर्टर