
पवन सिंह शेर है -खेसारीलाल
- आशुतोष कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ बिहार
- May 28, 2024
- 85 views
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार रोहतास
रोहतास-- बिहार की काराकाट लोकसभा सीट इस बार काफी हॉट सीट मानी जा रही है।दरअसल काराकाट लोकसभा सीट से इस बार भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह भी चुनावी मैदान में लड़ाई लड़ रहे हैं।वहीं अब भोजपुरी सिनेमा के एक और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी पवन सिंह के समर्थन में आ गए हैं।खेसारी लाल यादव ने पवन सिंह के समर्थन में अपनी बात रखते हुए बिक्रमगंज की जनसभा में कहा कि शेर अकेले मैदान में है, उन्हें किसी की जरूरत नहीं है।बस आप सबका प्यार मिलता रहे।खेसारी लाल यादव ने कहा कि राजनीति दल का सहारा वही लोग लेते हैं जो कमजोर होते हैं पवन सिंह को किसी दल की जरूरत नहीं है। पवन सिंह को बीजेपी से निष्कासित करने के सवाल पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि पवन सिंह शेर हैं और वह अकेले चुनाव जीतेंगे।पवन सिंह के समर्थन में मैं भी काराकाट विभिन्न स्थानों का रोड शो से लेकर हेलीकॉप्टर शो सभी करूंगा। उल्लेखनीय है कि बिहार के काराकाट सीट पर लड़ाई काफी दिलचस्प हो गयी है।भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा आमने-सामने है पवन सिंह निर्दलीय मैदान में है।वहीं एनडीए के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा एक बार फिर से ताल ठोक रहे हैं।पवन सिंह के समर्थन में भोजपुरी के कई बड़े कलाकार लगातार पहुंच रहे है।इसी क्रम में भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल ने कहा कि कलाकार का रोज लहर होता है।पवन सिंह के अकेले चुनाव लड़ने पर खेसारी ने कहा कि पूरे बिहार की जनता उनके साथ है और वह बिहार के शेर हैं बिहार के राजा हैं, वह जीतेंगे, खेसारी का पूरा समर्थन है। बिक्रमगंज से रोड शो संझौली, नोखा,डिहरी सहित कई स्थानों पर पूरे जोश खरोश के साथ चला। वहीं बिक्रमगंज में चांदी का मुकुट पहनाकर दोनों खेसारीलाल यादव एवं पवन सिंह को सम्मानित किया गया।
रिपोर्टर