कैमूर पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राजग प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन

जिला संवाददाता संदिप कुमार की रिपोर्ट 


कैमूर----मोहनियां- देश में लोकसभा के छठवें चरण तक का चुनाव समाप्त हो चुका है। सातवें चरण का चुनाव 1 जून को होना है। इसे लेकर देश की हर राजनीतिक पार्टियां अपना अंतिम दांव खेल रही हैं। ऐसे में सभी दल के बड़े-बड़े नेता अपने प्रत्याशियों के लिए उनके क्षेत्र में जाकर उनके पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और लोगों से वोट मांग रहे हैं। जैसे बिहार में सासाराम के भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम के लिए चुनाव प्रचार करने बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैमूर पहुंचे। यहां उन्होंने कैमूर के मोहनियां के जगजीवन मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सासाराम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवेश राम के लिए चुनाव प्रचार करने कैमूर में मोहनियां के जगजीवन मैदान में पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। सम्राट चौधरी ने माफिया तंत्र को धमकी देते हुए कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है। ऐसे में बालू माफिया, शराब माफिया तथा जमीन माफिया या तो बिहार छोड़कर भाग जाएं, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें। उन्होंने लालू प्रसाद यादव के परिवार पर भी निशाना साधा और कहा कि लालू जी का लालटेन सिर्फ अपने परिवार के लिए ही जलता है। वैसे भी अब बिहार लालटेन युग से बाहर निकल चुका है तो लालटेन को समाप्त कर देने की जरूरत है। मछली खाने पर तेजस्वी को लगा है भगवान का श्राप

सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा और कहा कि सावन में गरीब का बेटा हेलीकॉप्टर में बैठकर मछली खाया, इसलिए उसको भगवान का श्राप लगा है। मछली का कांटा पेट में ऐसा अटका की 34 साल का युवक व्हीलचेयर पर आ गया। मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, बिहार सरकार मंत्री संतोष सिंह एवं राजग के कई गणमान्य नेता मौजूद रहे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट