काराकाट लोकसभा चुनाव में राजाराम सिंह ने एक लाख से अधिक वोटों से जीत की हासिल

पवन सिंह दुसरे तो नोटा पांचवें स्थान पर रहा

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार रोहतास 

रोहतास---- काराकाट लोकसभा चुनाव में भाकपा माले के इंजीनियर राजाराम सिंह ने अपनी जीत दर्ज कराई है।जो एक लाख से अधिक वोटों से जीते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर पवन सिंह एवं तीसरी नंबर पर उपेन्द्र कुशवाहा चौथे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी तो पांचवें स्थान पर 21595 मत लाकर नोटा ने उपस्थिती दर्ज कराई है। नोटा से आठ निर्दलीय प्रत्याशी पीछे छूट गए है। जबकि नोटा सहित कुल चौदह इवीएम में दर्ज था।काराकाट लोकसभा सीट से पहली बार माले ने जीत हासिल की। इंडिया गठबंधन समर्थित सीपीआई(एमएल) प्रत्याशी राजा राम सिंह ने रिकॉर्ड 1 लाख 5 हजार 858 वोट से जीत हासिल की है।राजा राम सिंह को कुल 3 लाख 80 हजार 581 वोट प्राप्त हुए है। जबकि दूसरे स्थान पर निर्दलीय पवन सिंह को 2 लाख 74 हजार 723 वोट मिले है। वहीं, एनडीए के उपेंद्र कुशवाहा को 2 लाख 53 हजार 876 वोट मिले है।

अगर, विधानसभावार बात करें तो नोखा विधानसभा में राजा राम सिंह को 58 हजार 117 वोट, उपेंद्र कुशवाहा को 43 हजार 640 एवं पवन सिंह को 42 हजार 573 वोट मिले है।

डेहरी विधानसभा में राजा राम सिंह को 55 हजार 560 वोट, पवन सिंह को 50 हजार 974 वोट एवं उपेंद्र कुशवाहा को 44 हजार 865 वोट मिले है।

काराकाट विधानसभा में राजा राम सिंह को 65 हजार 490 वोट, पवन सिंह को 58 हजार 891 वोट एवं उपेंद्र कुशवाहा को 37 हजार 108 वोट मिले है।

गोह विधानसभा में राजा राम सिंह को 70 हजार 754 वोट, उपेंद्र कुशवाहा को 47 हजार 745 एवं पवन सिंह को 32 हजार 884 वोट मिले है।

ओबरा विधानसभा में राजा राम सिंह को 73 हजार 376 वोट, उपेंद्र कुशवाहा को 44 हजार 998 एवं पवन सिंह को 35 हजार 521 वोट मिले है।

नबीनगर विधानसभा में राजा राम सिंह को 55 हजार 625 वोट, पवन सिंह को 52 हजार 703 वोट एवं उपेंद्र कुशवाहा को 34 हजार 732 वोट मिले है।

जबकि पोस्टल बैलेट से राजा राम सिंह को 1 हजार 659 वोट, पवन सिंह को 1 हजार 177 वोट एवं उपेंद्र कुशवाहा को 788 वोट मिले है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट