
शहर में कचरा व गंदगी की भरमार कई दिनों तक नहीं उठ रहा है कचरा
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 05, 2024
- 188 views
भिवंडी। शहर में बहुत जल्द ही मानसून आने की संभावना व्यक्त की जा रही है किन्तु प्रशासन साफ सफाई को लेकर पूरी तरह उदासीन बना हुआ है। सड़क के किनारे बने कचरा पॉइंटों पर कई दिनों तक कचरा पड़ा रहता है। जिसमें से दुर्गंध निकलती रहती है। जिसके कारण पैदल राहगिरों को चलना दुर्भर हो गया है। सब्जी मार्केट में बना कचरा संकलन पॉइंट पर कई सप्ताह तक कचरा नहीं उठाया जाता है स्थानीय नागरिक कचरे की इस ढेर में आग लगा देते है। यह आग कई दिनों तक जलती रहती है। इसका धुआँ सब्जी मार्केट से होते हुए मछली मार्केट व कासार अली तक पहुँचता है। जिसके कारण नागरिकों को सांस लेने में दिक्कत होती है।
बतादें कचरा संकलन करने वाली 23 आरसी गाडियां और 50 घंटा गाडियों पर पूर्व ठेकेदार आर एडं बी कंपनी ने कब्जा करके रखा है। पालिका प्रशासन अपनी गाडियां छोड़ भाड़े की गाडियां से कचरा उठा रही है। जिसके कारण भारी भरकम राजस्व का नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। सुत्रों की माने प्रशासन ने कचरा उठाने के लिए 100 गाडियां भाड़े पर ली है। अधिकांश गाडियां खस्ताहाल होने के कारण पूरा दिन गैरेज में खड़ी रहती है तो कुछ ही गाडियों से कचरे की ढुलाई होती है। आरोग्य व स्वच्छता विभाग भी इन गाडियों के बारे में जानकारी देने से आनाकानी करता है। वही पर पूर्व ठेकेदार आर एंड बी कंपनी को केवल नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई से वंचित रखा है।
रिपोर्टर