मजदूरों का शोषण व अपमानित कर रही है गुंडा टैक्स वसूल करने वाली रेयान कंपनी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 05, 2024
- 265 views
भिवंडी। भिवंडी में मजदूरी करने आ रहे मजदूरों का शोषण व अपमानित करने का काम यहां की गुंडा टैक्स वसूल करने वाली में रेयान एंटरप्राइज़ेस कंपनी कर रही है। शहर के मुख्य नुक्कड़ व बस -रिक्शा स्टॉपों पर इनके गुंडों का आंतक इतना बढ़ा है कि महिला कर्मचारियों को आगे कर मजदूरों का कालर पकड़कर उन्हें जेल भेजने की धमकी देकर पैसे छीन लिए जाते है। जिसके कारण मजदूरों को आगे का सफर उन्हें पैदल ही पूरा करना पड़ता है। यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश,राजस्थान आदि राज्यों के आने वाले सबसे अधिक मजदूर इनके शिकार हो रहे है। कई बार शहर के प्रतिष्ठित पत्रकारों ने इस विकट समस्या का विरोध करते हुए सामने आऐ। जिसके कारण ईस्ट इंडिया कंपनी रूपी रेयान एंटरप्राइज़ेज कंपनी कर्मचारियों के साथ विवाद भी हुआ। इसके बावजूद इस ईस्ट इंडिया रेयान कंपनी के खिलाफ पालिका के आरोग्य व स्वच्छता विभाग ने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है।
बतादें कि भिवंडी पालिका के तत्कालीन प्रशासक एवं आयुक्त विजय कुमार म्हसाल ने जनवरी 23 में घनकचरा व्यवस्थापन,स्वच्छ भारत अभियान अंर्तगत शहर को अस्वच्छ करने वाले नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई कर दंड वसूल करने के लिए उल्लासनगर की मे.रेयान इंटरप्राइजेज कंपनी को ठेका दिया है नागरिकों के वसूले गये 100 प्रतिशत रकम में से 55 प्रतिशत रकम पालिका के राजस्व में जमा होता है। वही पर 45 प्रतिशत रकम ठेकेदार के खाते में जमा होता है। ठेकेदार ने इसके लिए पांचों प्रभाग समितियों में 5 - 5 कर्मचारियों की नियुक्ति की है और अवैध रूप से पालिका मुख्यालय की पुरानी इमारत के दूसरे मंजिल पर कार्यालय खोल रखा है। यह कार्यालय प्लास्टिक विक्रेता से जोड़तोड़ करने वाला अड्डा बन चुका है।
कूड़ादान अथवा थूक दान नहीं ::::::
भिवंडी पालिका प्रशासन ने पिछले एक वर्षों से मे.रेयान इटरप्राइजेज कंपनी को शहर में अस्वच्छता फैलाने वाले नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई कर दंड वसूल करने के लिए ठेका दिया है किन्तु पालिका प्रशासन अथवा ठेकेदार द्वारा सड़कों ना तो थूकदान लगाया और ना ही दीवारों की रंगाई कर जागरूकता अभियान चलाया। दूसरे राज्यों से आने वाले मजदूरों को पता नहीं रहता है कि उन्हें कहां थूकना है। इसलिए इनके शिकार हो जाते है। रेयान कंपनी के कर्मचारी मजदूरों के साथ अपमानजनक व्यवहार कर कभी पुलिस तो कभी कोर्ट का भय दिखाकर इनसे दंड वसूल करती हैं। बदले में इन मजदूरों को दंड की रशीद तक नही दी जाती है। मी भिवंडी कर संस्था के अध्यक्ष खान फकरे आलम ने पालिका आयुक्त को पत्र देकर इस ईस्ट इंडिया रेयान कंपनी का ठेका रद्द करने की मांग की है और इसके चेतावनी दी है अगर एक सप्ताह के भीतर कंपनी का ठेका रद्द नही तो वह पालिका मुख्यालय के सामने धरन प्रदर्शन करेंगे।


रिपोर्टर