सी एम चषक क्रीडा महोत्सव के खिलाडी ऑलिपिंक जीतेंगे - कपिल पाटिल

भिवंडी ।। राज्य में सी एम चषक क्रीडा महोत्सव में विविध  स्पर्धाओं से अच्छे खिलाड़ी निर्माण होंगे। इन खिलाड़ियों द्वारा ऑलिंपिक में निश्चित रूप से पदक प्राप्त करने वाले साबित होंगे, इस प्रकार का  विश्वास भाजपा के भिवंडी सांसद कपिल पाटील ने आज यहां व्यक्त किया।

भाजयुमोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला परिषद के सदस्य देवेश पाटिल के नेतृत्व में भिवंडी ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भावाले गांव में ऑल सेंट हायस्कूल स्थित आयोजित  सी एम चषक स्पर्धा का उद्घाटन सांसद कपिल पाटिल ने किया जहां हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे इसी अवसर पर मनोगत व्यक्त किया। उक्त अवसर पर पंचायत समिति की सभापति रविना जाधव, जिलाध्यक्ष दयानंद चोरघे, तालुकाध्यक्ष पी. के. म्हात्रे, यशवंत सोरे, भाजयुमोर्चा के जिलाध्यक्ष श्रीकांत गायकर, निलेश गुरव, पप्पू खंडागले, योगेश भोईर, महेश पाटिल, नितीन पाटिल, सचिन पाटिल, स्वप्नील ठाकरे सहित भाजपा के जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।

ठाणे व पालघर जिला में सीएम चषक क्रीडा स्पर्धा में सर्वाधिक जोश व उत्साह भिवंडी ग्रामीण के स्पर्धा में दिखाई दिया जिसपर सांसद कपिल पाटिल ने भाजयुमोर्चा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की। भिवंडी तालुुका में राज्य के प्रथम क्रमांक पर विजय प्राप्त करने के लिए  आवाहन सांसद कपिल पाटिल ने किया। वहीं यह भी कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य के युवक व खिलाडियों को प्रोत्साहन देने के लिए स्पर्धा शुरू की है।आज तक इस स्पर्धा में से अनेक गुणवत्ता खिलाडी क्रीडा जगत के सामने आए हैं। उत्तम नियोजन व पूर्ण रूप से नियमों पर अमल करने के लिए सी एम चषक स्पर्धा का आयोजन किया गया है, मैं चाहता हूं कि इस प्रकार की स्पर्धा का आयोजन प्रति वर्ष किया जाए।उक्त स्पर्धा में विजयी होने वाले खिलाडी निश्चित रूप से ऑलिंपिक में अपना स्थान बनाने में सफल होंगे इस प्रकार का विश्वास सांसद कपिल पाटिल ने व्यक्त किया।आज उद्घाटन के अवसर पर रंगोली, दौड , फुटबॉल आदि स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर की दौड़ स्पर्धा में बडा उत्साह देखने को मिली। जिसमें पचास वर्षीय राम घरत ने प्रथम क्रमांक प्राप्त करते हुए खेल का अच्छा प्रदर्शन जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट