तड़ीपार किये गये दो आरोपी गिरफ्तार

भिवंडी। भिवंडी अपराध शाखा की पुलिस ने तड़ीपार किये गये दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी निर्वासन आदेश का उल्लंघन कर रहे थे। पुलिस के अनुसार सगम पाडा निवासी फैजल महेबूब शेख (25) भिवंडी पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार 18 अप्रेल 2024 से दो साल के लिए ठाणे, मुंबई , मुंबई के उप नगरों तथा पालघर जिले से निजामपुर पुलिस ने तड़ीपार किया था। जो मेट्रो होटल के नजदीक घूम रहा था। भिवंडी अपराध शाखा के पुलिस हवलदार किशोर जानराव थोरात ने उसे पकड़ लिया।  इसी तरह नदी नाका पर 2 साल के लिए निर्वासित संगम पाडा निवासी रोहीत नागेश पोतदार (30) को अपराध शाख के पुलिस हवलदार प्रकाश रामदास पाटिल ने पकड़ा है। जिसे निजामपुर पुलिस ने दो वर्ष के लिए निर्वासित के दिया था। कानून का उल्लंघन करने के मामले में अपराध शाखा की पुलिस ने गिरफ्तार कर निजामपुर पुलिस थाना में केस दर्ज कराया है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट