वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संगोष्ठी का आयोजन

संवाददाता सिगासन सिंह यादव की रिपोर्ट 

कैमूर--  दिनांक 16.07.2024 को डॉ प्रेम कुमार, मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार के द्वारा बिहार राज्य के पर्यावरणविदों के साथ विडियों कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से संगोष्ठी आयोजन की गई। कैमूर वन प्रमण्डल, भभुआ से इस कार्यक्रम  चंचल प्रकाशम्, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, कैमूर, डॉ सीमा पटेल, डॉ अनिल कुमार सिंह, डॉ ब्रजेश नारायण सिंह एवं अन्य पर्यावरणविदों ने भाग लिया। पर्यावरणविदों के द्वारा नदी-नालों की सफाई कैसे की जाय, वायु प्रदुषण, जल प्रदुषण से कैसे निदान पाया जाय, हरित आवरण बढ़ाने के लिए कहाँ-कहाँ पौधारोपण किया जाय। अंत में माननीय मंत्री महोदय के द्वारा बताया गया कि वृक्ष हमारे लिए कितने जरूरी है। राज्य स्तर पर सभी के सुझाव का आकलन करते हुए योजना बनायी जायेगी और विस्तृत रूप से पर्यावरण बचाने के लिए, पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य किया जायेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट