
करमचट पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Jul 22, 2024
- 114 views
संवाददाता रामा कान्त मिश्रा की रिपोर्ट
रामपुर (कैमूर)-- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करमचट थाने की है जहां समकालीन अभियान अंतर्गत थानाध्यक्ष विकास कुमार के कुशल नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बिछी बांध एवं अमावं गांव से नशा सेवन करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसमें जितेंद्र सिंह पिता जमुना से उम्र 30 वर्ष, राजकुमार सिंह पिता नगीना से उम्र करीब 42 वर्ष दोनों ग्राम बिछी बांध थाना करमचट जिला कैमूर वही कृष्णा सा पिता लाली ग्राम अमावं थाना करमचट जिला कैमूर के निवासी हैं। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उपरोक्त तीनों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद न्याय हिरासत में भेज दिया गया।
रिपोर्टर