ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ मारपीट

भिवंडी। भिवंडी के मुख्य सड़कों पर भारी यातायात जाम हो रहा है। नदीनाका से अंजूर फाटा, कल्याण नाका से राजनोली नाका सड़क पर सर्वाधिक जाम की समस्या है। नागरिकों को दो किलोमीटर का सफर तय करने के लिए घंटों इसी जाम में फंसे रहना पड़ता है।प्रत्येक नुक्कड़ पर भिवंडी यातायात पुलिस कर्मियों का डेरा होने के बावजूद इस विकट समस्या का निदान होते नही दिखाई पड़ता। कल्याण नाका पर अपने ड्यूटी व कर्तव्यपथ पर हाजिर ट्रैफिक पुलिस कर्मी के साथ पांच लोग मिलकर धक्का -मुक्की करने,मारने व सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने की घटना घटित हुई है। पुलिस नाईक संतोष संभाजी गोड ने इसकी शिकायत शहर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। पुलिस ने इस मामले में कचेरी पाडा शांतिनगर निवासी प्रदीप वासू कोकुल,लकेश विधान बागूल, उमेश नागपुरे, मयुरेश और यश गुरुनाथ पांचाल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर प्रदीप बासू कोकुल को हिरासत में लिया है।  

पुलिस के मुताबिक कल सोमवार को दोपहर 2 बजे के दरमियान भिवंडी शहर वाहतूक उपशाखा के पुलिस नाईक संतोष संभाजी गोड कल्याण नाका पर अपने कर्तव्य पर हाजिर थे। इस दरमियान वंजारपट्टी नाका की तरफ से एक कार आयी जिसमें चार लोग सवार थे और अपने कर्तव्य पर हाजिर पुलिस कर्मी संतोष संभाजी गौड को दो पहिया वाहनों पर कार्रवाई करने से मना किया। जिसे मना करने पर पांचों लोगों ने सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करते हुए ट्रैफिक पुलिस गौड के साथ धक्कामुक्की व मारपीट की। इस दरमियान पुलिस सिपाही ने प्रदीप वासू कोकुल को पकड लिया था और बाकी चार लोग वंजारपट्टी नाका की तरफ भाग गये। शहर पुलिस ने शिकायत के बाद गुन्हा रजि.क्र.896/2024 भारतीय न्याय संहिता 2023 के कलम 132,121(1),189(2),191(2),352 के तहत केस दर्ज कर कर लिया है। जिसकी आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक झोले कर रहे है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट