बक्सर सदर अंचल पुलिस निरीक्षक का कैमूर में हुआ भव्य स्वागत

जिला संवाददाता संदीप कुमार की रिपोर्ट 

कैमूर- जिला मुख्यालय भभुआं नगर स्थित कुबेर कांप्लेक्स में बक्सर सदर अंचल पुलिस निरीक्षक संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम का कैमूर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, शॉल, बुके व मां मुंडेश्वरी की छायाचित्र भेंट कर किया सम्मानित। आपको बताते चलें कि संजय कुमार सिंह उर्फ सिंघम के द्वारा कैमूर जिला स्थित करमचट व लोहरा थाना में थाना अध्यक्ष के रूप में बहुत ही लग्न और ईमानदारी से कार्य किया गया।जिनके कार्यकाल में थाना क्षेत्र के गरीब असहाय पीड़ितों के लिए बड़े ही सादगी व संजीदगी से न्याय दिलाने का कार्य किया गया,तो अपराधियों के साथ अपराध के अनुसार सजा दिलाने का कार्य किया गया, जिसके वजह से उनके कार्यकाल को कार्यक्षेत्र के निवासियों के साथ ही जिला के सामाजिक कार्यकर्ताओं के द्वारा भी याद किया जाता है। जिनका की पदोन्नति विगत फरवरी महीने में होने के बाद पुलिस निरीक्षक के रूप में बक्सर सदर अंचल में स्थानांतरण हो गया, और वर्तमान में भी कार्यरत हैं। जिनका की स्थानांतरण के बाद प्रथम आगमन न्यायालय के कार्य से शुक्रवार को कैमूर जिला के जिला मुख्यालय भभुआं नगर में हुआ। जिसकी सूचना पर पहुंचे राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ प्रदेश अध्यक्ष बिहार सह स्वतंत्र कलमकार कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष बिहार सह कलमकार जैनेंद्र तिवारी उर्फ चातर बाबा, राष्ट्रीय परशुराम सेना प्रदेश अध्यक्ष बिहार विनोद तिवारी, राष्ट्रीय परशुराम सेना के सदस्य अनिल पांडेय, सामाजिक कार्यकर्ता अमित तिवारी,राजेश कुमार, विकास कुमार के साथ ही दर्जनों लोगों के द्वारा हर्षोल्लास के साथ मिलते हुए, शॉल बुके व मां मुंडेश्वरी का छाया चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त अवसर पर उपस्थित युवा जदयू प्रदेश महासचिव बिहार आजाद सिंह राठौर, युवा जदयू बक्सर जिला महासचिव अनिरुद्ध तिवारी व युवा जदयू बक्सर पूर्व प्रवक्ता रविकांत कुशवाहा को भी ससम्मान सम्मानित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट