आश्वासन के बावजूद भी उचित मुआवजे न मिलने से नाराज किसानों ने पुनः प्रारंभ किया अनिश्चितकालीन धरना

किसानों से मिलने की बात कर 1 घंटे बाद भी नहीं मिले बिहार सरकार के मंत्री


 कैमूर- भारत माला परियोजना वाराणसी टू कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण हेतु किसानों से अधिगृहीत की भूमि की कम मुआवजा को लेकर पिछले दो सालों से आंदोलन कर रहे किसान, रविवार को मंत्री जमा खान के आवास का घेराव करने पंहुचे ।किसानों से बातचीत करने के लिए सहमति देने के बावजूद भी बिहार सरकार के मंत्री जमा खान एक घंटे तक इंतजार कराने के बाद नही मिले। जिससे नाराज किसान बिहार सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कीये। किसान एकता जिंदाबाद नितीश कुमार की तानाशाही नहीं चलेगी। जो किसानों की बात करेगा वही देश पर राज करेगा की नारे लगाते हुए चल दिए। मंत्री के व्यवहार से दुखी किसानों ने भारत माला परियोजना एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए अधिकृत पीएनसी इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के बेस कैंप स्थल मसोई में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। मंत्री से उनके आवास पर मिलने के लिए चांद, चैनपुर, भगवानपुर, रामपुर, भभुआं आदि प्रखण्डों से सैकड़ों किसान भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजा की मांग को लेकर गये हुए थे। धरना को संबोधित करते हुए विमलेश पांडेय अध्यक्ष किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने कहा आंदोलन लंबे समय तक चलेगा। उन्होंने ने कहा उचित मुआवजा बिना मिले कैमूर जिले में एक इंच एक्सप्रेस-वे का निर्माण नहीं होगा, यह कैमूर के किसानों की अस्तित्व की लड़ाई है। उन्होंने ने कहा किसान अपनी हक के लिए लड़ता रहेगा। पांडेय ने कहा लड़ाई जीत कर रहेंगे। अनिल सिंह सचिव किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने कहा हमलोग की लाश पर एक्सप्रेस-वे निर्माण होगा। उन्होंने ने कहा अनिश्चितकालीन धरना चलता रहेगा। जबतक हमारी मांग पुरी नहीं होगी। अनिल सिंह ने कहा कैमूर के किसानों की लड़ाई को पुरा देश देख रहा है। उन्होंने ने कहा कैमूर के किसानों के आंदोलन की आग को पुरे देश में पहुंचाया जाएगा। उन्होंने ने मंत्री जमा खान के द्वारा किसानों से नहीं मिलने की भर्त्सना की उन्होंने ने कहा कैमूर जिले के विधायक सांसद एवं बिहार सरकार के मंत्री विकाउ है। उन्होंने ने कहा मंत्री एवं जन प्रतिनिधि किसानों एवं आम जनता की समस्याओं को हल करने के बजाय जेब भर रहे हैं। अनिश्चितकालीन धरना को अभय कुमार सिंह श्याम नारायण सिंह अमित रंजन सिंह रविशंकर सिंह भुपेंद्र सिंह अवधेश कुमार दिलीप कुमार राकेश कुमार उपाध्याय उदय प्रताप सिंह प्रभात सिंह ने अपनी बातों को रखा। धरना में कैमूर जिले के सैकड़ों किसान‌अभिषेक पटेल आशुतोष सिंह रामराज राम सोनु सिंह राजेश कुमार अरविंद सिंह रामलाल साह आदि किसान उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट