उचित मुआवजा नहीं मिलने तक जारी रहेगा अनिश्चितकालीन धरना

कैमूर- जिला के चांद प्रखंड अंतर्गत मसोई गांव स्थित पीएनसी कंपनी के बेस कैंप स्थल पर बुधवार को अनिश्चितकालीन धरना 80 वां दिन किसानों ने जारी रखा। आपको बताते चलें कि उचित मुआवजा की मांगों को लेकर किसान पिछले दो सालों से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। भारत माला परियोजना वाराणसी रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वें निर्माण में भूमि अधिग्रहण में कम मुआवजा को लेकर किसानों के द्वारा अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। धरना में गोंई, विजरा, ठकुरहट, सिकन्दर पुर एवं सहबाजपुर से दर्जनों किसान शामिल हुए। धरना में बैठे किसानों को संबोधित करते हुए विमलेश पांडेय अध्यक्ष किसान संघर्ष मोर्चा कैमूर ने कहा किसानों की लड़ाई सरकार से चलती रहेगी। उन्होंने ने कहा  बिना उचित मुआवजा मिले एक इंच सड़क निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।  गुंगी बहरी सरकार किसानों की मांग को अनसुनी कर रही है, इसकी खमियाजा आने वाले चुनाव में भुगतना पड़ेगा। धरना में सचिव अनिल सिंह राजू सिंह भारतीय किसान यूनियन कैमूर अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह सचिदानंद सिंह ने कहा धरना मुआवजा नहीं मिलने तक चलता रहेगा। किसानों ने कहा बिहार सरकार किसानों के साथ तानाशाही कर रही है। किसानों ने कहा आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा जदयू को पता चल जाएगा। अनिश्चितकालीन धरना में वकील सिंह, विक्रमा पाण्डेय, दिनेश राय, कमलाकांत पाण्डेय, सुनील सिंह आदि दर्जनों किसान शामिल हुए।भारत माला परियोजना बनारस रांची टु कोलकाता एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए कैमूर जिले में 93 मौजा के किसानों की 17 सौ एकड़ जमीन अधिग्रहण की गई है। सरकार द्वारा अधिग्रहीत भूमि की 2013  सर्किल रेट के आधार मुआवजा दिया जा रहा है। किसानों ने कहा किमती एवं बहु फसली जमीन जा रही है जो कि बाजार मूल्य से बहुत ही कम है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट