
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान कार्यशाला का किया गया बैठक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Aug 29, 2024
- 142 views
संवाददाता जैनेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट
कुदरा(कैमूर)- प्रखंड अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी प्रखंड कार्य समिति के द्वारा किया गया सदस्यता अभियान कार्यशाला का बैठक। जिस बैठक की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह के द्वारा किया गया। बैठक में प्रखंड स्तर पर भारतीय जनता पार्टी के 20000 सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया। मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह के द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ी पार्टी है, पार्टी आगे भी अपने सदस्यों को संख्या बढ़ाने एवं सदस्यों की किसी भी तरह की समस्याओं की समाधान करने को वचनबद्ध है। बैठक में मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह, महामंत्री रंजन सिंह, मंगल गुप्ता, हरि ओम शरण, संतोष गुप्ता, जयराम सिंह कुशवाहा, सिंहासन साह, अनिल चंद्रवंशी, अनिरुद्ध साहनी, संतोष पांडेय, जितेंद्र सिंह सहित मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहें।
रिपोर्टर