
शैक्षणिक,स्वास्थ्य व एकजुटता को बढ़ावा देने वाला है धामणकर नाका मित्र मंडल का सार्वजनिक गणेशात्सव
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 08, 2024
- 441 views
भिवंडी। धामणकर मित्र मंडल व स्वाभिमान सेवा संस्था द्वारा स्थापित सार्वजनिक गणेशात्सव शैक्षणिक,स्वास्थ्य एवं एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। पूरे दस दिनों तक मंडल द्वारा स्वास्थ्य,सामाजिक व शैक्षणिक संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन करता है। वही पर पूरे विधि विधान से गणेश भगवान की पूजा की जाती है। गणपति बप्पा अनेक भक्तों की मनोकामना भी पूरे करते रहे है। मंडल के संस्थापक व अध्यक्ष संतोष शेट्टी ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी सुरक्षा की दृष्टि से 28 सीसीटीवी कैमरे,50 सुरक्षा रक्षक व मंडल के 600 कार्यकर्ता भक्तों की सुरक्षा में तैनात किये गये है। हिन्दू - मुस्लिम भाई-चारे से यह गणेशात्सव सतत् शुरू है। भक्तों के लिए इस बार पश्चिम बंगाल मायापुर स्थित इस्काॅन चंद्रयोदय मंदिर की झांकी तैयार की गई है। इस पंडाल में गणपति बप्पा की विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। इस मंदिर की ऊचाई 120 फुट है जो लकड़ी, बांस,रस्सी और कपड़ा से तैयार किया गया है। मंडल द्वारा शहर के ओसवाल हाल में ए.जे.पी.अब्दुल कलाम चित्र स्पर्धा का आयोजन किया गया है। जिसमें 4500 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई है। दूसरे दिन भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसके साथ नेत्र जांच शिविर व मुफ्त मोतियाबिंद का ऑपरेशन का आयोजन किया गया है। शहर के अन्य गणेशात्सव मंडल के बीच स्पर्धा का आयोजन होगा। जिसमें गणेश मंडलों को रोक रकम पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। शांति से दही हंडी उत्सव मनाने वाले गोविन्दा पथकों को स्व.उस्ताद रघुनाथ अप्पा पडयाल स्मृति पुरस्कार व रोक रकम देकर पुरस्कृत किया जायेगा। इस बार पुनः रिल्स स्पर्धा का आयोजन किया है। भिवंडी भाजपा शहर जिला व मंडल के सयुंक्त प्रयास से इस बार भिवंडी पूर्व विधानसभा क्षेत्र के घरेलू गणपति सजावट स्पर्धा का आयोजन दक्षिण मंडल, पूर्व मध्य मंडल व पूर्व मंडल विभाग प्रमाणे टाप टेन कुल 30 पुरस्कार दिए जायेंगे। दसवीं व बारहवीं परीक्षा में उत्तीर्ण टाप तीन विद्यार्थियों का सत्कार, खेल जगत में प्रसिद्धी पाने वाले विद्यार्थियों का सत्कार व पुरूस्कार के साथ साथ लगभग 340 गरीब महिलाओं में सिलाई मशीन का वितरण किया जायेगा। विभिन्न राज्यों के विविध भाषी भजन मंडली द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। मंडल द्वारा केन्द्र व राज्य सरकार के विभिन्न लाभकारी योजनाओं का नागरिकों तक पहुँचने की कोशिश की जायेगी। एस.एस.एस.केबल नेटवर्क के माध्यम से सभी कार्यक्रमों की सीधा प्रसारण किया जायेगा। इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष संतोष शेट्टी,हसमुख पटेल, दिलीप पोदार,मोहन बल्लेवार,राजेश शेट्टी, संजय भोईर, हिरेश मारू, सईद भाई आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर