
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Sep 24, 2024
- 339 views
चालक फरार – यातायात पुलिस की लापरवाही उजागर
भिवंडी। मुंबई-नाशिक हाईवे पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 52 वर्षीय बाइक सवार मुनिराज अनिल गावित की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है,लेकिन यातायात पुलिस की लापरवाही इस हादसे का एक बड़ा कारण बनकर सामने आई है।
पुलिस के मुताबिक मृतक मुनिराज जो की कल्याण पश्चिम के निवासी थे। रविवार सुबह करीब 6:30 बजे अपने काम के सिलसिले में मुंबई-नाशिक हाईवे से मानकोली की तरफ जा रहे थे.जैसे ही वे अरुणकुमार क्वारी के पास पहुंचे। एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार से उनके बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुनिराज का अधिक रक्तस्राव होने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई। यह हादसा भिवंडी जैसे व्यस्त इलाके के मुख्य हाईवे पर हुआ। जहां अक्सर भारी ट्रैफिक रहता है। बावजूद इसके यातायात पुलिस द्वारा इस मार्ग पर कोई पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग आम हो चुकी है। लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है। हादसे के बाद भी फरार चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मृतक मुनिराज के बेटे चंद्रवदन गावित की शिकायत पर नारपोली पुलिस थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।लेकिन फरार चालक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मामले की जांच पोउनि सायली शिंदे कर रही है। यह हादसा यातायात पुलिस की लापरवाही और खराब प्रबंधन को उजागर करता है। तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन इन्हें रोकने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठा रहा है। अगर यातायात पुलिस अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से नहीं लेती तो भविष्य में ऐसे और भी हादसे हो सकते हैं।
रिपोर्टर