थाना परिसर में लगा जनता दरबार तीन मामले हुए निष्पक्ष रूप से निष्पादित

एक मामले में संयुक्त रूप से दोनों पदाधिकारी के द्वारा स्थल पर पहुंच निरीक्षण कर दिया गया दिशा निर्देश

संवाददाता जैनेन्द्र तिवारी की रिपोर्ट 

कुदरा(कैमूर)- थाना परिसर में अंचल पदाधिकारी व थाना अध्यक्ष के संयुक्त बैठक में भूमि संबंधित मामले के निपटारे हेतु हुआ जनता दरबार का आयोजन तीन मामले हुए निष्पक्ष रूप से निष्पादित। आपको बता दे की प्रदेश में भूमि विवाद से संबंधित बढ़ती मामले को देखते हुए बिहार सरकार के निर्देशानुसार थाना परिसर में अंचल पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष की संयुक्त बैठक में सप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जिसके तहत कुदरा थाना परिसर में हर शनिवार की तरह इस शनिवार को अंचलाधिकारी अंकिता कुमारी एवं थाना अध्यक्ष विकास कुमार के संयुक्त बैठक में अंचल क्षेत्र से कुल पांच आवेदकों द्वारा मामले निपटारे हेतु आवेदन दिया गया। जिस पर विचार करते हुए दोनों पक्षों की बात सुन समझ व साक्ष्यों को देखते हुए, उपस्थित अधिकारियों के द्वारा तीन मामलों को निष्पक्ष रूप से निष्पादित किया गया। वही दो मामलों में द्वितीय पक्ष की उपस्थिति न होने की वजह से अगले शनिवार को दूसरे पक्ष को उपस्थित होने हेतु नोटिस निर्गत किया गया। वही अंचल क्षेत्र के खरहना पंचायत अंतर्गत ककरही गांव के एक दर्जन लोगों के द्वारा दी गई आवेदन पर विचार कर, तत्काल स्थल पर पहुंच नाली एवं गली से संबंधित मामले में निरीक्षण कर दोनों पक्षों की बात सुन समझ कर व स्थल की स्थिति को देख। मौके पर उपस्थित उक्त वार्ड के वार्ड सदस्य सह पंचायत के उप मुखिया को ग्राम वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित किया गया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट