
दुर्गा पूजा को लेकर भगवानपुर थाना परिसर में किया गया शांति समिति का बैठक
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Sep 30, 2024
- 113 views
संवाददाता गोल्डन पांडेय की रिपोर्ट
भगवानपुर(कैमूर)- थाना प्रभारी ने सभी दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्षों को और भगवानपुर प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों तथा समाज के गणमान्य लोगों को बुला कर बैठक की। बैठक का नेतृत्व थाना अध्यक्ष व प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचलाधिकारी के नेतृत्व में किया गया। बैठक में सम्मिलित सभी जनप्रतिनिधि मुखिया पंचायत समिति सदस्य, सरपंच व भगवानपुर प्रखंड के गणमान्य लोग प्रशासन को आश्वस्त करते हुए कहा की दुर्गा पूजा संचालन समितियां प्रशासन के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने में अपना पूरा सहयोग देगी। थाना अध्यक्ष उदय कुमार ने मुखिया प्रतिनिधि मंटू शुक्ल, उप प्रमुख प्रतिनिधि संजय कुमार सिंह,सरैयां मुखिया उमेश दुबे,टोडी़ मुखिया कमलेश शर्मा ,कशेर मुखिया फिरोज कुमार , रामगढ़ मुखिया बेचन यादव, टोडी़ सरपंच महबूब अंसारी, पूर्व उप प्रमुख अजय शंकर पांडे, पंचायत समिति सदस्य मोतीलाल ,इन सभी लोगों के साथ बैठक कर दुर्गा पूजा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए संवाद कर निर्णय लिया गया।
रिपोर्टर