
थाना परिसर में लगा जनता दरबार दो मामले निष्पक्ष रूप से हुआ निष्पादित
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Oct 06, 2024
- 186 views
संवाददाता जैनेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
कुदरा(कैमूर)- थाना परिसर में अंचल पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के संयुक्त बैठक में भूमि संबंधित मामले के निपटारे हेतु लगा जनता दरबार दो मामले निष्पक्ष रूप से हुआ निष्पादित। आपको बताते चलें कि बिहार सरकार द्वारा भूमि संबंधित विवादों के बढ़ती मामला को देखते हुए, प्रदेश के सभी अंचल अधिकारियों समेत थाना अध्यक्षों को निर्देशित किया गया था कि हर शनिवार के दिन थाना अध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी के संयुक्त बैठक में भूमि संबंधित मामलों का निपटारा किया जाए। जिसके तहत प्रदेश के सभी थाना परिसरों में साप्ताहिक जनता दरबार लगाया जाता है। जिसके तहत कुदरा थाना परिसर में अंचलाधिकारी अंकिता कुमारी एवं थाना अध्यक्ष विकास कुमार के संयुक्त नेतृत्व में भूमि संबंधित मामले की निपटारे हेतु शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें अंचल वासियों द्वारा कुल पांच आवेदन दिया गया। संबंध में उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा भूमि का प्रपत्र एवं उपस्थित आवेदकों द्वारा प्रस्तुत की गई साक्ष्य निष्पक्ष रूप से देखते हुए दोनों पक्षों की बातों को भली-भांति सुन और समझ कर दो मामले को निष्पक्ष रूप से निष्पादित किया गया। एक मामले अंचल क्षेत्र के देवराढ़ गांव का जिसमें दबंग गिता पासी, सुरेंद्र पासी व अभिषेक पासी के द्वारा सूर्यकांत त्रिपाठी पिता कृपा शंकर त्रिपाठी की भूमि को जबरदस्ती कब्जा कर गृहनिर्माण कार्य करने, प्रशासन द्वारा चार पांच दिनों के अंतराल में लगभग आधा दर्जन बार पहुंच कर मना करने के बावजूद भी न मानने, भूमि की सिमांकन पर भी रोक लगाने के मामले में गृह निर्माण कार्य पर रोक लगाने हेतु निर्देशित किया गया। तीन मामलों में द्वितीय पक्ष की उपस्थित न होने की वजह से अगले शनिवार को आने हेतु निर्देशित किया गया, व द्वितीय पक्ष को उपस्थित होने हेतु नोटिस निर्गत किया गया।
रिपोर्टर