
गोदाम में सेंधमारी ! लाखों का माल चोरी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Oct 21, 2024
- 157 views
भिवंडी। भिवंडी के रहनाल गांव में अज्ञात चोरों ने एक गोदाम की दीवार में सेंध लगाकर लाखों रुपये का माल पार कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के रहने वाले भावीन बाबूलाल छाजेड (38) के "राजेन्द्र मेटल इंडस्ट्रियल" गोदाम को अज्ञात चोर ने निशाना बनाया। 18 से 20 अक्टूबर के बीच हुई इस सेंधमारी में चोरों ने गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और करीब एक लाख रुपये कीमत की पीतल क्वाइल और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। नारपोली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, और पुलिस उप निरीक्षक सायली शिंदे की अगुवाई में जांच चल रही है। इस वारदात के बाद से व्यापारियों में दहशत का माहौल है, और सभी की निगाहें पुलिस की जांच पर टिकी हैं। क्या पुलिस चोरों तक पहुंच सकेगी, या यह मामला एक और अनसुलझी गुत्थी बनकर रह जाएगा ? इस प्रकार का सवाल दक्ष नागरिकों द्वारा उठाया जा रहा है।
रिपोर्टर