कल्याण पूर्व विधानसभा 142 से सुलभा गायकवाड़ ने भरा नामांकन

कल्याण : कल्याण पूर्व विधानसभा 142 सीट से भाजपा की कल्याण पूर्व विधानसभा सीट से उम्मीदवार सुलभा गणपत गायकवाड़ ने पूर्व मंत्री विनोद तावड़े, पूर्व मंत्री कपिल पाटिल, सार्वजनिक बांधकाम मंत्री रविन्द्र चव्हाण, जगन्नाथ पाटिल, कुमार आयलानी, मनोज रॉय, अभिमन्यु गायकवाड़, नरेन्द्र पवार, और संजय मोरे की उपस्थिति में नामांकन दाखिल किया । 

इस अवसर पर मंत्री रविन्द्र चव्हाण ने कहा कि सुलभा गायकवाड़ को महायुति का पूरा समर्थन प्राप्त है और भाजपा कल्याण पूर्व की जनता के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। भारी जनसमर्थन और उत्साह से भरे इस कार्यक्रम को देखकर विपक्षी दलों में बेचैनी बढ़ गई है। भाजपा के इस शक्ति प्रदर्शन से विरोधी खेमे में हलचल मच गई है। विरोधियों को अब अपनी रणनीति में बदलाव करने की जरूरत महसूस हो रही है, सुलभा गायकवाड़ के समर्थन में उमड़ी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि कल्याण पूर्व की लड़ाई भाजपा के लिए काफी अनुकूल हो चुकी है, और विरोधियों के लिए चुनौती बढ़ती जा रही है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट