
छठ व्रतियों के बीच समाजसेवी युवा नेता अमन मिश्रा के द्वारा नि:शुल्क फल और प्रसाद का किया गया वितरण
- कुमार चन्द्र भुषण तिवारी, ब्यूरो चीफ कैमूर
- Nov 08, 2024
- 256 views
छठ व्रतियों के बीच सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है :अमन मिश्रा
संवाददाता गोल्डन पाण्डेय की रिपोर्ट
भगवानपुर(कैमूर)-प्रखंड के पढौती गांव जहां अमन मिश्रा द्वारा अपनें सहयोगीयो के साथ छठ व्रतियों के बीच फल और प्रसाद का निःशुल्क वितरण किया गया। आपको बताते चलें कि व्रतियों द्वारा सामूहिक छठ गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। वही अमन मिश्रा ने कहा की छठ व्रतधारियों के बीच सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। वे बड़े सौभाग्यशाली होते हैं, जिन्हें सेवा करने का शुभ अवसर छठी मईया प्रदान करती हैं। लोक आस्था के महापर्व पर उन्होंने लोगों से निवेदन किया कि इस महापर्व को शांतिपूर्वक और सौहादपूर्ण तरीके से मनाए। मौके पर सत्येंद्र मिश्रा, जमुना मिश्रा, भोला मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, मुन्ना ठाकुर, गुप्तेश्वर बारी, जितेंद्र मिश्रा, रमन मिश्रा सहित सभी लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर