भिवंडी में रवि किशन का दमदार शो

उत्तर भारतीय मतदाताओं से भाजपा के लिए समर्थन की अपील

भंडारी चौक पर उमड़ा जन सैलाब


भिवंडी।  भिवंडी पश्चिम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के उम्मीदवार महेश चौघुले के समर्थन में फिल्म अभिनेता और गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने भव्य रोड शो और जनसभा के माध्यम से मतदाताओं को लुभाया। भंडारी चौक पर आयोजित इस सभा में उत्तर भारतीय समुदाय और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने माहौल को जोशीला बना दिया। कार्यक्रम की अगुवाई पूर्व नगरसेवक यशवंत टावरे और भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षता सुनिता टावरे ने की। रवि किशन का स्वागत उन्हें श्रीराम भगवान की मूर्ति भेंट कर किया गया। उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष मंगेश यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं और समर्थकों ने रोड शो में हिस्सा लिया।

   रवि किशन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा,"भाजपा का एकमात्र एजेंडा है विकास और सुरक्षा। अगर हम एकजुट रहेंगे, तो ही सुरक्षित रहेंगे। जाति-पांति में बंटकर हमने अयोध्या जैसी सीट पर हार देखी है। हमें इसे दोहराना नहीं है। महेश चौघुले का काम बोलता है, और इस बार भी उनकी जीत तय है।" उन्होंने उत्तर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, "आपका भिवंडी में योगदान बेमिसाल है। भाजपा ही वह पार्टी है, जो सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलती है। आप सभी से अपील है कि एकजुट होकर महायुति को वोट दें।" अपने जोशीले अंदाज में रवि किशन ने हिंदुत्व और एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा, "हम हिंदू हैं, और हमें जात-पात और छोटे-छोटे विवादों में बंटने से बचना है। जब हम एक होते हैं, तभी बड़ा बदलाव आता है। महेश चौघुले और संतोष शेट्टी जैसे प्रत्याशी जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं। उनकी जीत हमारी जिम्मेदारी है।" रवि किशन के नेतृत्व में राजनोली हाइवे से शुरू हुआ रोड शो पूरे शहर में चर्चा का विषय रहा। ढोल-ताशे और भाजपा के झंडों से सजी भीड़ ने पूरे इलाके को चुनावी रंग में रंग दिया। उत्तर भारतीय समुदाय की भारी उपस्थिति ने यह दर्शा दिया कि भाजपा के प्रति उनका झुकाव मजबूत है। इससे पहले रवि किशन ने देश के अलग-अलग चुनावी अभियानों में भाजपा के लिए प्रचार करते हुए एकता और विकास पर जोर दिया था। उनका प्रसिद्ध नारा, "देश एक है, तो सेफ है," हर वर्ग के लोगों को जोड़ने का काम करता है। उन्होंने कहा था कि उत्तर प्रदेश से लेकर महाराष्ट्र तक भाजपा की सरकारें विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। भाजपा विधायक महेश चौघुले ने रवि किशन की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति से जनता का उत्साह दोगुना हो गया है। उन्होंने कहा, "यह चुनाव केवल एक व्यक्ति की जीत का नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और विकास की विजय का प्रतीक होगा।" रवि किशन की उपस्थिति और उनके दमदार भाषणों ने चुनावी माहौल को भाजपा के पक्ष में झुका दिया है। महायुति के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भरोसा है कि यह जोश मतदान के दिन भी बरकरार रहेगा

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट