
क्षेत्र की समस्याओं से रूबरू हुए प्रमुख प्रतिनिधि - पंकज शुक्ला
- वेद प्रकाश शुक्ल, विशेष संवाददाता
- Nov 17, 2024
- 130 views
बरसठी : स्थानीय विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पंकज शुक्ला ने अपने प्रमुखी क्षेत्रों में भ्रमण कर समस्याओं से रूबरू होते हुए जाना जनता का हाल। आप को बता दे आज पंकज शुक्ला अपने क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ उनके गांव में जाकर चक मार्ग, नल, सोलर लाइट, व गांव के विकास के लिए अन्य जरूरी कार्यों पर चर्चा किया। पंकज शुक्ला ने बताया कि मैं अपने क्षेत्र को विकसित करने के लिए सिर्फ ब्लॉक से ही नहीं प्रदेश सरकार से भी अनुरोध करूंगा कि क्षेत्र में ग्रामीण सड़के व तिराहे चौराहों पर सोलर लाइट, पानी व इत्यादि जरूरी चीजों का निर्वहन करे मै अपने क्षेत्र में आकर खुद ही गांवों में जाकर आज जनता के बीच समस्या को जानने का प्रयास किया हु। उनके साथ राजकुमार दुबे, नितेश पाठक दारा, राजू दुबे, विनोद तिवारी, मंगल शुक्ला व अन्य सहयोगी समलिति रहे है।
रिपोर्टर