उत्तर भारतीय समाज को आगामी महानगरपालिका चुनाव में प्रतिनिधित्व दिलाने की मांग - मंगेश यादव

भिवंडी। भिवंडी शहर में भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के जिल्हा अध्यक्ष मंगेश यादव ने आगामी महानगरपालिका चुनाव में उत्तर भारतीय समाज के अधिकारों और उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। मंगेश यादव ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मिलकर,भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल से मुलाकात की और आगामी भिवंडी मनपा चुनाव में उत्तर भारतीय समाज के लिए कम से कम 10 सीटों पर टिकट देने की मांग की।

ज्ञापन में मंगेश यादव ने कहा कि उत्तर भारतीय समाज की समस्याओं को सही तरीके से उठाने और उनका समाधान निकालने के लिए समाज की अधिक सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। भा.ज.पा. भिवंडी शहर जिलाध्यक्ष एडवोकेट हर्षल पाटिल ने ज्ञापन स्वीकार करते हुए कहा, "भा.ज.पा. हमेशा हर वर्ग के अधिकारों के प्रति प्रतिबद्ध रही है। उत्तर भारतीय समाज का भिवंडी में योगदान महत्वपूर्ण है। आपकी मांग पर गहराई से विचार किया जाएगा और योग्य उम्मीदवारों की सूची पर सर्वे कर विचार किया जाएगा।" मंगेश यादव के इस साहसिक कदम की चारों ओर सराहना हो रही है। उनके इस प्रयास से समाज में नया विश्वास जगा है और भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता ने भी उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व की सराहना की है। यह कदम न केवल उत्तर भारतीय समाज के लिए बल्कि भाजपा के लिए भी ऐतिहासिक साबित हो सकता है। इस पहल से भाजपा का ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारा और भी साकार होता दिख रहा है, जिससे उत्तर भारतीय समाज भिवंडी के राजनीतिक परिदृश्य में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कर सकेगा।इस अवसर पर पी.डी.यादव,बृजेश पांडे, जियालाल गुप्ता, दिलीप गुप्ता, नंदन गुप्ता, राम नारायण सोनी, धीरेन्द्र पाल, मुकेश चौबे, राकेश चौबे और ओंकार पांडे आदि भाजपा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट