
परोपकारी संस्था ने भिवंडी में 600 महिलाओं को वितरित किए अनाज किट
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 06, 2025
- 308 views
भिवंडी। महाराष्ट्र और मुंबई में साहित्यिक, सामाजिक और सांस्कृतिक सेवाकार्य करने वाली एक परोपकारी संस्था ने मकर संक्रांति के अवसर पर भिवंडी शहर में 600 जरूरतमंद महिलाओं को अनाज किट वितरित किए। यह कार्यक्रम पद्मानगर स्थित बालाजी सभागृह में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर संस्था की मध्यवर्ती समिति के प्रमुख रामकिशोर दरक, भिवंडी शहर समिति के अध्यक्ष मनोज दुधानी, सह सचिव रमेश मुंदड़ा, राजू गाजंगी, द्वारकाप्रसाद असावा, गजानन लोहिया, किशोर अग्रवाल, मुरली राठी, संजय कोठारी, महावीर बियाणी, बजरंग डागा, कृष्णा गाजंगी, और अखिल पद्मशाली समाज के अध्यक्ष रामकृष्ण पोटाबत्तीनी समेत कई प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित थे। संस्था के माध्यम से पूरे वर्ष जरूरतमंदों और विद्यार्थियों की मदद की जाती है। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में यह अनाज किट वितरण कार्यक्रम न केवल भिवंडी बल्कि बोरिवली, कालबादेवी, ठाणे, भाईंदर और अंधेरी जैसे स्थानों पर भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए भिवंडी शहर समिति के अध्यक्ष मनोज दुधानी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग की सहायता करना और हर अवसर पर उनके साथ खड़े रहना है।
रिपोर्टर