पतंग के मांझे से बाइक सवार घायल हेलमेट ने बचाई जान

भिवंडी। भिवंडी के हिंदुहृदयसम्राट स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां पतंग के मांझे के कारण एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में हेलमेट ने बड़ी दुर्घटना टाल दी। घायल व्यक्ति का नाम महेंद्र रविंद्र पाटिल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, महेंद्र अपने मित्र के साथ भिवंडी-कल्याण मार्ग पर दवा लाने जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर उनके गले और चेहरे पर पतंग का मांझा फंस गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। हालांकि, उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था, जिससे उनकी जान बच गई। मांझे के प्रभाव से उनके चेहरे पर गहरी चोटें आईं और हेलमेट के स्ट्रैप को भी नुकसान पहुंचा।

गौरतलब है कि पिछले साल इसी फ्लाईओवर पर एक ऐसा ही हादसा हुआ था, जिसमें एक बाइक सवार की मौत हो गई थी। लगातार ऐसी घटनाओं के कारण नागरिक प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट