अगले छह दिनों तक पानी की आपूर्ति कम दबाव में आऐगा

भिवंडी। भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका से प्रतिदिन 35 एमएलटी पानी की आपूर्ति की जाती है। लेकिन पिछले सात दिनों से जलवाहिनी में तकनीकी खराबी के कारण पानी की आपूर्ति कम दबाव और कम मात्रा में हो रही है महानगरपालिका के जलापूर्ति विभाग ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि इस तकनीकी खराबी का पता लगाकर इसे ठीक करने में अगले पांच से सात दिनों का समय लग सकता है। इस दौरान नागरिकों को कम दबाव में पानी मिलेगा। पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का उपयोग संयम और मितव्ययिता से करें। तकनीकी समस्या को हल करने के लिए संबंधित विभाग तेजी से काम कर रहा है, और इसे जल्द से जल्द सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास जारी है। भिवंडी महानगरपालिका ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि इस अस्थायी असुविधा के लिए क्षमाप्रार्थी हैं और समस्या के समाधान के बाद पानी की आपूर्ति फिर से सामान्य हो जाएगी।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट