दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 09, 2025
- 209 views
भिवंडी। भिवंडी के शांतिनगर पुलिस स्टेशन में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता सानिया इस्तियाज शेख (28) ने आरोप लगाया है कि उसकी लड़की के पति और ससुराल वालों ने उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे उसकी लड़की गुलशन उर्फ सायमा रमज़ान शेख (20) ने आत्महत्या कर ली। घटना 25 अक्टूबर 2024 से 6 जनवरी 2025 के बीच फातमानगर, 6 फुट रोड, फैज़ान रजा मस्जिद के पास हुई। आरोप है कि सायमा शेख को उसके परिवार वालों, जिसमें पति रमजान अली शेख, सास समिना शेख और ननद सबीना शेख शामिल हैं, ने मानसिक प्रताड़ना दी। इसके चलते सायमा ने खुद को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शांतिनगर पुलिस ने पति, सास और ननद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85,109,4(4) के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।


रिपोर्टर