
"एक शाम गौमाता के नाम" विशाल भजन संध्या संपन्न
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jan 16, 2025
- 262 views
भिवंडी। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा संचालित श्रीरामकृष्ण गौशाला और गायत्री परिवार के तत्वावधान में "एक शाम गौमाता के नाम" विशाल भजन संध्या का आयोजन राहनाल स्थित सच्चाई माता मंदिर ग्राउंड पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गायत्री मंत्रोचारण से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गौ भक्त और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
राजस्थान की प्रसिद्ध गायिका नीता नायक और राकेश प्रजापति एंड पार्टी ने अपनी अद्वितीय प्रस्तुतियों से भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। धार्मिक और गौमाता के भजनों के साथ-साथ नीता नायक द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने कार्यक्रम में राष्ट्रीय भावना का संचार किया। कार्यक्रम में उपस्थित गौभक्तों ने गौशाला के लिए उदारता से अनुदान राशि भेंट की। गौ सेवा में योगदान देने वाले भामाशाह परिवारों का ट्रस्ट की ओर से राजस्थानी साफा और दुपट्टा पहनाकर सत्कार किया गया। विशाल भजन संध्या में खासदार सुरेश गोपीनाथ म्हात्रे, विधायक महेश चौघुले, पूर्व नगरसेवक निलेश चौधरी, सुमित पाटिल, सरपंच प्रताप पाटिल और राजन भोईर जैसे गणमान्य अतिथियों का भी सम्मान किया गया।कार्यक्रम में मंछाराम कुमावत, भीमाराम कुमावत, धनाराम कुमावत, किशन माली, भरत चौधरी, लालसिंह राजपूत, तुरा सन सिटी मित्र मंडल, उपेंद्र जोशी, भरत भाटी, राजकुमार शर्मा, दिनेश राजपुरोहित, लालसिंह तुरा, विपुल खंडेलवाल, मोहन भाई खेतिया, पी.डी.यादव और हरीश वरिया जैसे अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने भाग लिया।कार्यक्रम का संचालन चेतानसिंह राजपुरोहित, उपेंद्र जोशी, और देवेंद्र पुरोहित ने किया। मंडल के पदाधिकारियों ने आयोजन की हर व्यवस्था को संभालते हुए इसे सफल और प्रभावी बनाया। "एक शाम गौमाता के नाम" भजन संध्या ने न केवल भक्ति और सेवा का संदेश दिया, बल्कि गौसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम भी किया। यह आयोजन भिवंडी क्षेत्र के लिए प्रेरणा का केंद्र बन गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ने हिस्सा लेकर इसे ऐतिहासिक बना दिया।
रिपोर्टर