सांसद सुरेश म्हात्रे का जन्मदिन सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से धूमधाम से मनाया गया

भिवंडी। भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के सांसद  सुरेश म्हात्रे उर्फ बाल्या मामा का जन्मदिन शुक्रवार को भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक कार्यों का आयोजन किया गया। सांसद बाल्या मामा को शुभकामनाएं देने के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उनके कार्यालय मानकोली में पहुंचे। सांसद सुरेश म्हात्रे के जन्मदिन के मौके पर पिछले तीन दिनों से भिवंडी लोकसभा क्षेत्र में अनेक सामाजिक उपक्रम चलाए गए। इन उपक्रमों में शालेय विद्यार्थियों को पुस्तकें वितरण, गो शालाओं को मदद, खाद्य सामग्री का वितरण, शैक्षिक सामग्री वितरण, रक्तदान शिविर, सरकारी दस्तावेजों का वितरण, और उपजिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण जैसे कई कार्य शामिल थे।कार्यकर्ताओं ने जनहित में ये सभी कार्यक्रम आयोजित किए और सांसद सुरेश म्हात्रे के प्रति आभार जताया। सांसद बाल्या मामा ने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया और अपने कार्यों के माध्यम से समाज की सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सांसद सुरेश म्हात्रे ने समाज के विभिन्न वर्गों के लिए काम करने और उनकी भलाई के लिए हमेशा तत्पर रहने का भरोसा दिया। इस जन्मदिन समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने सांसद सुरेश म्हात्रे के कार्यों की सराहना की।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट