डॉ.किशोर पाटील बने पत्रकार हमला विरोधी क्रियाशील समिति के प्रदेशाध्यक्ष

पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए ईमानदारी से करेंगे प्रयास – डॉ. किशोर पाटील

भिवंडी।  महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है, जिसमें ठाणे जिले के प्रतिष्ठित मराठी दैनिक "स्वराज्य तोरण" के संपादक डॉ.किशोर बलीराम पाटील को पत्रकार हमला विरोधी क्रियाशील समिति के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। डॉ.किशोर पाटील पहले भिवंडी महानगर क्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे, उसके बाद उनके उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें कोकण विभागीय महासचिव की जिम्मेदारी दी गई थी। वहां भी उन्होंने बेहतरीन कार्य किया, जिसके चलते अब संगठन ने उन्हें प्रदेशाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। इस विशेष बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वानखेडे ने की। मंच पर ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक वानखेडे, वरिष्ठ पत्रकार एवं राजनीतिक विश्लेषक हेमंत देसाई, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के संस्थापक अध्यक्ष संजय भोकरे, ऑल इंडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रणधीर कांबले, महाराष्ट्र राज्य पत्रकार संघ के कार्याध्यक्ष निलेश सोमाणी, सोशल मीडिया अध्यक्ष सिद्धार्थ भोकरे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं प्रस्ताविक भाषण राज्य सरचिटणीस डॉ. विश्वासराव आरोटे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश संपर्क प्रमुख वैभव स्वामी ने किया।

पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए उठाएंगे सशक्त कदम ::::

पत्रकार हमला विरोधी क्रियाशील समिति की ओर से राज्यभर के पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ठोस नीतियाँ बनाई जाएंगी। समिति महिला पत्रकारों की विशेष सुरक्षा और सहायता के लिए भी प्रयास करेगी।इसके अलावा, विभिन्न जिलों के पत्रकारों के लिए कानूनी सहायता और शिकायत निवारण प्रणाली विकसित करने का संकल्प लिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. किशोर पाटील ने कहा कि राज्य के पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए ईमानदारी से प्रयास किए जाएंगे और संगठन हमेशा पत्रकारों के हक और सुरक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगा।संगठन के नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि डॉ. किशोर पाटील महाराष्ट्र के पत्रकारों के विकास और उनकी सुरक्षा के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट