
चाबी बनाने वाले कारीगर पर हमला, हमलावर फरार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Feb 11, 2025
- 296 views
भिवंडी। भिवंडी में एक मामूली विवाद के चलते चाबी बनाने वाले कारीगर पर धारदार हथियार से हमला किया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। पीड़ित साजिद मस्तान मोमिन जो जैतूनपुरा में रहता है और चाबी बनाने का काम करता है। 9 फरवरी 2025 की सुबह करीब 7:10 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी रिजवान उर्फ़ भैया अंसारी नामक व्यक्ति ने दुकान के पास कचरा फेंक दिया। जब साजिद ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। बात बढ़ने पर आरोपी गुस्से में आ गया और उसने धारदार हथियार (डीसमिस) से साजिद के सिर और हाथ पर वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पीड़ित लहूलुहान हो गया और दुकान में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी संभव है।
रिपोर्टर