भिवंडी में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना

चचेरे ससुर ने दोस्त संग मिलकर किया बहू का 15 दिन तक बलात्कार

भिवंडी।  महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में रिश्तों को कलंकित करने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक चचेरे ससुर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी 20 वर्षीय बहू का 15 दिनों तक बार-बार बलात्कार किया। यह घटना तब सामने आई जब पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है और उसके माता-पिता मुंबई में रहते हैं। पुलिस के अनुसार, 30 जनवरी को पीड़िता का उसके चचेरे ससुर नाथुसिंह उसे उसके माता-पिता के घर छोड़ने के बहाने अपने साथ भिवंडी ले गया। वहां उसने अपने दोस्त गोविन्द सिंह के साथ मिलकर पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया। 15 फरवरी तक ससुर और उसके दोस्त ने पीड़िता को डरा-धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया। इस घिनौनी घटना की जानकारी मिलने के बाद नारपोली पुलिस स्टेशन में 18 फरवरी को चचेरे ससुर और उसके दोस्त के खिलाफ बलात्कार और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। जैसे ही मामला दर्ज हुआ, दोनों आरोपी फरार हो गए। नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक भरत कामत के अनुसार, "आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की जांच पुलिस अधिकारी माणिक होलकर कर रहे हैं।" इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग इस क्रूर कृत्य की निंदा कर रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने नाथु सिंह परमार और गोविन्द सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64,127(4),351(3)74,3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्याय के कटघरे में खड़ा किया जायेगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट