भिवंडी में मटका जुआ पर बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Apr 20, 2025
- 195 views
भिवंडी। स्थानीय पुलिस ने मटका जुआ खेलने और खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई भिवंडी के नारपोली, भंडारी कंपाउड इलाकों में की गई, जहां यह अवैध धंधा काफी समय से चल रहा था। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद सिंकदर अखतर, जुबेर मुर्तुजा खान,लखन पांडुरंग धेले, विकास पांडुरंग धेले, प्रकाश अर्जुन गवली और सूर्य प्रसाद गंगाराम गेंटयाल शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी मटका जुआ का संचालन विभिन्न स्थानों से कर रहे थे और आम लोगों को इसमें फंसा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई दिनांक 18 अप्रैल को दोपहर में की थी। इन सभी आरोपियों के खिलाफ गु.र.क्र. 258/2025 के तहत महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंधक अधिनियम की धारा 4 (अ) और 5 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।


रिपोर्टर