
छत्रपति शिवाजी महाराज चौक से अश्वारूढ़ पुतले को किया जाएगा स्थानांतरित
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- May 14, 2025
- 429 views
भिवंडी निजामपूर महापालिका ने दी जानकारी
16 मई की रात होगी कार्रवाई
भिवंडी। भिवंडी निजामपूर शहर महानगरपालिका द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में स्थित अश्वारूढ़ पुतले को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।
महानगरपालिका की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज के अश्वारूढ़ पुतले को स्थापित करने की प्रशासनिक मंजूरी जिलाधिकारी कार्यालय से 26 अक्टूबर 2023 को प्राप्त हुई थी। इसके पश्चात निविदा प्रक्रिया के तहत उल्हासनगर की मे. सागर कन्स्ट्रक्शन कंपनी को 16 सितंबर 2024 को कार्यादेश दिया गया। अब यह निर्णय लिया गया है कि पुतले का स्थानांतरण कार्य 16 मई 2025 की रात 2 बजे के बाद किया जाएगा। यह कार्य सागर कन्स्ट्रक्शन कंपनी द्वारा संपन्न किया जाएगा। इसके साथ ही, अगले दो दिनों में चौथरे (प्लिंथ) को भी हटाने का काम किया जाएगा। इस कार्य को लेकर स्थानीय नागरिकों और इतिहास प्रेमियों में उत्सुकता और संवेदनशीलता देखी जा रही है। हालांकि महानगरपालिका ने यह स्पष्ट किया है कि यह स्थानांतरण पूरी तरह नियोजित और प्रशासनिक प्रक्रिया के अनुसार किया जा रहा है।
रिपोर्टर