भिवंडी शहर और ग्रामीण क्षेत्र की 25 स्कूलों ने किया कमाल, SSC परीक्षा में हासिल किया 100% रिजल्ट

भिवंडी।  महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक शालांत प्रमाणपत्र (SSC) परीक्षा 2024 के नतीजों में भिवंडी शहर और ग्रामीण क्षेत्र की 25 स्कूलों ने 100 प्रतिशत सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान रचा है। इस उपलब्धि से शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस वर्ष भिवंडी शहर का कुल परिणाम 92.79 प्रतिशत रहा, जो राज्य के औसत से बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है। परीक्षा में कुल 10,594 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें से 9,828 छात्र सफल हुए। वहीं तालुका क्षेत्र का परिणाम 92.35 प्रतिशत रहा। शहर और तालुका की जिन स्कूलों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट हासिल किया उनमें आशीवाद हिंदी हाई हायस्कूल, ग्लोरी इंग्लिश स्कूल,काकातीय हायस्कूल,डॉ.ओमप्रकाश अग्रवाल इंग्लिश स्कूल,अंसारी साफिया हायस्कूल, अलनूर गर्ल्स इंग्लिश स्कूल, मनपा तेलगु माध्यमिक स्कूल, मनपा मराठी माध्यमिक स्कूल,मराठी माध्यमिक शाला चाविंद्रा,अंसारी फरीद मेमोरियल गर्ल्स हाई स्कूल, विकास इंग्लिश मीडियम स्कूल, मरियम गर्ल्स इंगलिश स्कूल सहित कई नाम शामिल हैं। शहर के 100 प्रतिशत परिणाम देने वाली स्कूलों में कुछ गर्ल्स स्कूल भी हैं, जो छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति का प्रमाण हैं। वहीं जिले के अन्य क्षेत्रों में भी अंजूरफाटा, कोन, रहनाल, पडघा, कल्हेर आदि  जैसे ग्रामीण इलाकों के स्कूलों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। शहर व ग्रामीण स्कूलों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन ने संतोष जताया है और आशा व्यक्त की है कि अगले साल यह परिणाम और भी बेहतर होगा।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट