
ट्रक द्वारा अवैध रूप से जानवरों की हड्डियाँ ले जाते दो आरोपी गिरफ्तार
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jun 23, 2025
- 104 views
भिवंडी। शहर के धामणकर क्षेत्र में एक ट्रक से अवैध रूप से जानवरों की हड्डियाँ ले जाते हुए दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इस मामले में शहर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, ट्रक क्रमांक MH-16- AE-4059) में बड़ी मात्रा में जानवरों की हड्डियाँ ले जाई जा रही थीं, जिनका कोई वैध दस्तावेज या अनुमति नहीं थी। वाहन में सवार व्यक्तियों की पहचान सलीम रफीक कुरेशी निवासी दरगाह रोड़ और अबु सौद इकबाल अहमद अंसारी के रूप में हुई है। अबु सौद पेशे से वाहन चालक है और मूल रूप से मालेगांव का निवासी है। इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 271 एवं महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम 1956 के कलम 5,5(अ),5(ब),5(क),6,9,9(अ) के तहत केस दर्ज किया ग है। जांच में सामने आया है कि आरोपी बिना किसी वैध अनुमति के जानवरों के अवशेष, विशेष रूप से हड्डियाँ, लेकर जा रहे थे। वाहन को तुरंत जब्त कर लिया गया है और बरामद हड्डियों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। यह भी जांच की जा रही है कि यह हड्डियाँ कहां से लाई गई थीं और इन्हें कहां ले जाया जा रहा था। इस घटना की जच पुलिस उप निरीक्षक ललित केदार कर रहे है।
रिपोर्टर