भिवंडी में नहाने के दौरान खदान में डूबने से युवक की मौत,छह लोग गए थे तैरने
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Jul 19, 2025
- 218 views
भिवंडी। भिवंडी के ग्रामीण इलाके में पिकनिक मनाना एक युवक को भरी पड़ गया।जहां पर पत्थर की खदान में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई।पुलिस आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात में जुट गई है।इस घटना से इलाके में मातम पसर गया है।
भिवंडी तालुका के लामाज ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित एक पत्थर की खदान में जमा पानी में तैरने के लिए शुक्रवार को शहर के छह युवक पिकनिक मनाने के साथ पानी में तैरने के लिए गए थे।इसी दौरान जब सभी लोग पानी मे नहाने के लिए उतरे गहराई का अंदाजा न लगने के कारण तैरने गए शफीक नाम के एक युवक की पानी में डूबने लगा। हालांकि उसका एक दोस्त उसे बचाने के लिए पानी में उतरा, लेकिन वह नहीं मिला।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुँचे और बचाव अभियान शुरू किया और तकरीबन छह घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद आखिरकार रात करीब 12 बजे शफीक का शव पानी से बाहर निकाला गया।इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।भिवंडी तालुका पुलिस ने घटना के बाद आकस्मिक मौत का मामला दर्जकर जांच में जुट गई है।प्रशासन ने नागरिकों से ऐसी खतरनाक जगहों पर जाने से बचने की अपील की है।गौरतलब है कि भिवंडी शहर व आस पास के क्षेत्र में दर्जनों पत्थर की खदाने है।जहां पर पत्थर निकलने के बाद गढ्ढा हो गया।जिसमें बारिश के कारण पानी भरने से तालाब बन गया है।जिसमें सुरक्षा व्यवस्था न होने के कारण हर वर्ष कही न कही लोगो के डूबने की घटना घटती रहती है।जिसको रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह उदासीन बना हुआ है।जो लोगो में आक्रोश का कारण बन हुआ है।


रिपोर्टर