पोलीस मित्र संगठन, नई दिल्ली भारत द्वारा भिवंडी में नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपा गया पदभार

भिवंडी। अखिल भारतीय स्तर पर कार्यरत पोलीस मित्र संगठन, नई दिल्ली भारत (भारत सरकार रजिस्टर्ड) के तत्वावधान में भिवंडी शहर के अनमोल मार्केट, अंजूर फाटा स्थित कार्यालय में सोमवार, 14 जुलाई 2025 को शाम 5 बजे नवनियुक्त पदाधिकारियों को पदभार सौंपने का कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दादा चौधरी ने की। इस अवसर पर ठाणे जिला निरीक्षक एकनाथ भोईर, राष्ट्रीय यातायात विभाग अध्यक्ष रूपसिंह राजपुरोहित समेत कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, सदस्य तथा संगठन के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।कार्यक्रम में भिवंडी शहर अध्यक्ष के पद पर नागार्जुन सब्बानी को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष दादा चौधरी ने उन्हें नियुक्ति पत्र एवं पहचान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सब्बानी के हजारों समर्थकों ने भी संगठन में सामूहिक रूप से प्रवेश कर कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष  चौधरी ने संगठन की भूमिका, उद्देश्य और भविष्य की कार्ययोजना पर प्रकाश डालते हुए सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की भावना से कार्य करने का मार्गदर्शन दिया। ठाणे जिला निरीक्षक एकनाथ भोईर ने अपने संक्षिप्त भाषण में संगठन की छवि को और अधिक उज्ज्वल बनाने तथा जनसमुदाय तक इसकी पहुँच सुनिश्चित करने पर बल दिया। अंत में, नवनियुक्त भिवंडी शहर अध्यक्ष नागार्जुन सब्बानी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का संकल्प लिया और सभी पदाधिकारियों, सदस्यों तथा उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट