भिवंडी में महिला गोविंदा पथक को मिला नया नेतृत्व, युवतियों में उत्साह

भिवंडी। शहर में पहली बार महिलाओं के लिए एक अलग गोविंदा पथक का गठन किया गया है, जिसकी कमान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, भिवंडी शहर अध्यक्षता सुनीता यशवंत टावरे ने संभाली है। इस पथक को ऐतिहासिक "वीरांगना अहिल्याबाई होलकर" के नाम से पहचान दी गई है। सुनीता टावरे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की युवतियों को पारंपरिक दही हंडी उत्सव में सक्रिय रूप से शामिल करना और उन्हें समान अवसर प्रदान करना है। पथक की सदस्याओं को प्रशिक्षण से लेकर पोशाक और सुरक्षा उपकरण तक की पूरी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह महिला पथक आगामी दही हंडी उत्सव में शहर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगा। इस खबर से इलाके की महिलाओं, खासकर युवतियों में भारी उत्साह है। कई युवा प्रतिभागियों ने कहा कि पहले दही हंडी महज देखने तक ही सीमित था, लेकिन अब वे खुद इसमें सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने भी सुनीता टावरे की इस पहल का स्वागत किया है, इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया जा रहा है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट