भिवंडी मनपा चुनाव 2025 के लिए 23 प्रभागों का आरक्षण सोडत (चिट्ठी) कार्यक्रम 11 नवंबर सुबह 11 होगा आयोजन

भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका चुनाव 2025 की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। कुल 90 सीटों वाले इस चुनाव में 23 प्रभाग बनाए गए हैं। इनमें से कौन-सा वार्ड महिला, सामान्य, अनुसूचित जाति व जनजाति के लिए आरक्षित रहेगा, इसका निर्धारण 11 नवंबर 2025 को किया जाएगा।

राज्य निर्वाचन आयोग, महाराष्ट्र राज्य के आदेशानुसार यह आरक्षण सोडत कार्यक्रम सुबह 11 बजे से मानसी भारत गडा पदवी महाविद्यालय (वाणिज्य व विज्ञान), शांति चंदन सभागृह (हॉल), तलमजला, अंजूरफाटा, रेल्वे स्टेशन रोड, भिवंडी में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की संभावना है। भिवंडी महानगरपालिका के जनसंपर्क अधिकारी श्रीकांत परदेशी ने बताया कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और इसकी जानकारी जनसामान्य तक तुरंत पहुँचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाएगी। आरक्षण की घोषणा के बाद यह तय हो जाएगा कि कौन-से प्रभाग महिला, सामान्य, एससी या एसटी वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके साथ ही आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज़ होने की संभावना है।

रिपोर्टर

संबंधित पोस्ट