भिवंडी मनपा चुनाव 2025 : 23 प्रभागों की आरक्षण चिट्ठी 11 नवंबर को निकलेगी
- महेंद्र कुमार (गुडडू), ब्यूरो चीफ भिवंडी
- Nov 08, 2025
- 127 views
मानसी भारत गडा महाविद्यालय में सुबह 11 बजे से होगा सोडत कार्यक्रम, पारदर्शिता पर रहेगा जोर
भिवंडी। भिवंडी-निजामपुर शहर महानगरपालिका चुनाव 2025 की तैयारियाँ तेज़ हो गई हैं। कुल 90 सीटों वाले इस चुनाव के लिए बनाए गए 23 प्रभागों का आरक्षण निर्धारण 11 नवंबर को किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग, महाराष्ट्र के आदेशानुसार यह सोडत (चिट्ठी) कार्यक्रम सुबह 11 बजे मानसी भारत गडा पदवी महाविद्यालय, शांति चंदन सभागृह, अंजूरफाटा, रेल्वे स्टेशन रोड, भिवंडी में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहने की संभावना है। भिवंडी महानगरपालिका के जनसंपर्क अधिकारी श्रीकांत परदेशी ने बताया कि आरक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी और इसकी जानकारी जनसामान्य तक तुरंत पहुँचाने की व्यवस्था की गई है। आरक्षण की घोषणा के बाद यह तय हो जाएगा कि कौन-से प्रभाग महिला, सामान्य, अनुसूचित जाति या जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित रहेंगे। इससे आगामी चुनावी सरगर्मियों में तेजी आने की संभावना है।


रिपोर्टर